War- ऋतिक और टाइगर की फिल्म वॉर में ऐसा होगा वाणी कपूर का रोल- खुद निर्देशक का खुलासा
सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म वॉर को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्साह है और इस समय फिल्म की एक्ट्रेस वाणी कपूर के लेकर एक शानदार खबर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म में वाणी कपूर के रोल को लेकर काफी धमाकेदार खुलासा कर दिया है। वाणी कपूर के रोल को लेकर सिद्धार्थ का कहना है कि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है लेकिन काफी शानदार है।
उनका रोल फिल्म में दमदार होने वाला है। इसका मतलब ये है कि फिल्म में वाणी कपूर एक ट्विस्ट के बाद नजर नहीं आएंगी। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर को देखकर ही आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में ऋतिक और टाइगर का ही कब्जा है और वो दमदार एक्शन के साथ नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म की तरह इस फिल्म को देखा जा रहा है।
लोगों में उत्साह इस बात को लेकर भी है कि फिल्म में ऋतिक और टाइगर साथ में नजर आन वाले है। एक्शन और डांस के मामले में दोनो का कोई भी जोड़ फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद नहीं है। फिलहाल फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications