WAR ट्रेलर: ऋतिक VS टाइगर का तहलका- बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म
Recommended Video
सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर का धमाकेदार एक्शन रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हैं। जिस तरह के एक्शन की उम्मीद फैंस ने लगाकर रखी थी ये ट्रेलर कुछ उसी अंदाज में नजर आ रहा है। अगर हम ये कहें कि ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित हो सकती है तो ये गलत नहीं होगा।
इस ट्रेलर के शुरुआत में ही ऋतिक रोशन जो कि आर्मी के एक बागी ऑफिसर की रोल में नजर आ रहे है एक प्लेन पर चढ़े दिखाई देते हैं और देखते ही देखते अंदर दाखिल हो जाते है।

ऋतिक रोशन को पकड़ने के लिए और आर्मी ने एक दूसरा ऑफिसर नियुक्त किया है जो कि टाइगर श्रॉफ हैं। दिलचस्प बात को ये है कि टाइगर श्रॉफ को कभी ऋतिक रोशन ने ही ट्रेंड किया था।
दोनो की धमाकेदार चेज और दमदार एक्शन और डायलॉग आपके दिमाग में बस जाएंगें। फिलहाल आप देखिए ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का धमाकेदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications