दुनिया की सबसे पॉवरफुल गन चलाते दिखेंगे टाईगर श्राफ- WAR में होगा एक्शन धमाका
बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माने जानी वाली 'वॉर' में टाईगर श्राफ दुनिया की सबसे पॉवरफुल गन Gatling चलाते दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बयान में कहा, एक दृश्य के लिए हमने दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीन गन गैटलिंग को मंगवाया और टाईगर के लिए एक एक्शन दृश्य को कोरियोग्राफ किया। फिल्म में यह सीन काफी धमाकेदार होगा।
निर्देशक ने कहा- यह एक ऐसा सीन है जिसमें टाईगर को सैन्य हथियार के इस सबसे शक्तिशाली गन के साथ शहर को तहस-नहस करते हुए दिखाया जाएगा। बता दें कि गैटलिंग रैपिड फायर स्प्रिंग लोडेड है और इसे हाथ से चलाई जाने वाली सबसे बेहतरीन हथियारों में से एक माना जाता है।

टाईगर श्राफ की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ ने कहा- टाईगर असाधारण एक्शन हीरो है। फिल्म में वह लोगों को कुछ ऐसा दिखाना चाहते थे जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। बता दें कि फिल्म में टाइगर को ऋतिक रोशन के खिलाफ दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











