WAR- धमाकेदार ऐलान- 7 देशों में शूट किया जाएगा टाइगर और ऋतिक की फिल्म का ये SCENE
सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का टीजर जब से रिलीज हुआ है लोग इसको लेकर काफी उत्सुक हैं और सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो ऐसी है कि आप काफी ज्यादा चौंक जाएंगे और इससे पहले शायद ही किसी फिल्म इस तरह से कुछ किया जाएगा। पता चला है कि फिल्म में एक ऐसी चेजिंग सीन हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन का पीछा करते नजर आएंगें।
इस सीन की खास बात ये हैं कि एक सीन 7 अलग अलग देशों में फिल्माया जाएगा। खबर आई है कि ऑस्ट्रेलिया के फेमस बीच जिसका नाम Bondi Beach हैं.. यहां पर भी ये सीन फिल्माया जाने वाला है।

अब इस खबर से तो यही लग रहा है कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स एक साथ तोड़ने के लिए आ रही है। बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ नजर आएंगे और टाइगर इसको लेकर काफी ज्यादा खुश हैं।
ये तो सभी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ...ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। इस फिल्म को लेकर एक्शन के शौकीन लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications