War Teaser- आ गई बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म, ऋतिक- टाइगर का धमाकेदार अंदाज
काफी समय से चर्चा में चल रही टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म का नाम बीते दिन सामने आया था और अब इस फिल्म का धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नाम वार है और इसको सुनते ही पता चल गया था कि धमाका काफी तगड़ा होने वाला है। इस फिल्म के टीजर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आ रहे हैं।
फिल्म के टीजर में धमाकेदार एक्शन के इतने सीन्स दिखाए गए हैं कि अभी से लोग फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसको देखकर इतना तो तय है कि फिल्म काफी बड़ी हिट होने वाली है।

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन दोनो ही काफी धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते है। इस टीजर में दोनो एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आप देखिए एक्शन से भरपूर ये शानदार टीजर..


Click it and Unblock the Notifications











