ऋतिक रोशन ने फैंस के साथ मनाया 'वॉर' की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की सफलता का जश्न
दो दिनों में 77 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। ऐसे में फिल्म की टीम और ऋतिक रोशन ने फैंस के साथ मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की सफलता का जश्न मनाया। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक, टाइगर श्राफ और वाणी कपूर मुख्य किरदारों में हैं।
खासकर ऋतिक रोशन की बात करें तो, इन दिनों वो सफलता के रथ पर सवार हैं। वॉर को प्रशंसकों, आलोचकों और इंडस्ट्री के तमाम लोगों से समान रूप से प्यार और प्रशंसा मिल रही है। फिल्म में उनके किरदार कबीर ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, ऋतिक को फैंस के साथ खूबसूरत वक़्त बिताते हुए देखा गया जो अपने पसंदीदा सुपरस्टार के लिए चीयर करने आए थे। ऋतिक रोशन वर्तमान में अपनी पिछली रिलीज़ सुपर 30 की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट थी और अब उनकी फिल्म वॉर को भी प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस फ़िल्म के साथ ऋतिक रोशन ने अपने ही बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिए है। वॉर ऋतिक की अब तक की सबसे बड़ी ओपेनिंग फ़िल्म बन गयी है। इतना ही नहीं, यह बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा ओपनिंग कलेक्शन वाली फ़िल्म बन चुकी है।
ऋतिक रोशन ने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों के साथ हमारा मनोरंजन किया है। साल 2019 में गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी बायोपिक 'सुपर 30' भी एक ऐसी ही उम्दा फ़िल्म थी जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई बल्कि पूरे देश में प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।
अभिनेता अब एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म "वॉर" में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ नज़र आ रहे है जो आज सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
