जय जय शिव शंकर- ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ का जबरदस्त डांस ऑफ, देंखे वीडियो
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की बहुप्रतीक्षित डांस ऑफ का सभी को बेसब्री से इंतजार था। वॉर का गाना 'जय जय शिव शंकर' रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं कि दोनों स्टार्स धमाकेदार अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। इस गाने का संगीत दिया है विशाल-शेखर ने और इसे गाया है विशाल ददलानी और बैनी दयाल ने। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
जबसे फिल्म 'वॉर' की घोषणा हुई थी, इस गाने का फैंस का बीच काफी उत्साह था। ऋतिक और टाइगर दोनों ही बेहतरीन डांसर्स और लोग देखने के लिए उत्सुक थे कि जब दोनों स्टार्स साथ में आएंगे तो क्या कमाल होगा। खैर, अब गाना रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। कोई शक नहीं कि गाने की कोरियोग्राफी शानदार है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म धमाकेदार एक्शन से भरपूर है। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है। इस गाने को निर्देशक ने कहा- इन दोनों सितारों को एक साथ लाना एक जिम्मेदारी है। फिल्म की शुरुआत से ही लोग इस बात का अनुमान लगा रहे थे कि ऋतिक और टाइगर पर किसी एक गाने को फिल्माया जाएगा। बॉलीवुड के इन दो मशहूर एक्शन हीरो को पहली बार साथ देखने के लिए लोग जिस तरह से उत्साहित हैं, ठीक उसी तरह से 'वॉर' में दोनों को साथ में डांस करते देखने के लिए भी लोग बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











