..................... War- Hrithik roshan and Tiger shroff's next song Jai jai shiv-shankar will release tomorrow - Hindi Filmibeat

War- इस तस्वीर के साथ ऋतिक रोशन ने कर दिया बड़ा एलान- कल होगा 'जय जय शिव-शंकर'

अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ फिल्म वॉर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं इस समय एक और धमाकेदार एलान दोनो ने कर दिया है। दरअसल फिल्म से एक और शानदार तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर ही लग रहा है कि ये होली का काफी दमदार गाना होने वाला है। इसको फोटो को पोस्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा है कि.. 'मूड हैं भयंकर.. जय जय शिव शंकर, गाना कल रिलीज हो रहा है।'

जी हां घुंघरू के बाद अब जय जय शिव शंकर धमाका करने के लिए 21 सितंबर को आने वाला है। इस फिल्म को वैसे भी दोनो के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस फोटो ने तो उनकी बेचैनियां और बढ़ा दी हैं।

war, song, hrithik roshan, tiger shroff, वॉर, गाना, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे और पहली फिल्म इतनी धमाकेदार होने वाली है। इन दोनो के अलावा हाल ही में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ अनंद ने वाणी कपूर को लेकर भी खुलासा किया था।

वाणी कपूर के रोल को लेकर सिद्धार्थ का कहना है कि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है लेकिन काफी शानदार है। ऋतिक और टाइगर की बात करें तो एक्शन और डांस के मामले में दोनो का कोई भी जोड़ फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद नहीं है। फिलहाल फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X