..................... War- Here is why Tiger shroff and Hrithik roshan will not promote the film together - Hindi Filmibeat

War- ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ साथ में नहीं करेंगे फिल्म का प्रमोशन- ये है बड़ी वजह!

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को एक साथ देखने के लिए लगभग सारे फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही धमाका किया हुआ है। लेकिन इस समय फिल्म के प्रमोशन से रिलेटेड एक खबर सामने आ रही है जो कि फैंस को निराश कर सकती है। पता चला है कि ऋतिक रोशन और टाइगर प्रमोशन के दौरान एक साथ नजर नहीं आएंगे। दोनो सितारे अलग अलग प्लेटफॉर्म फिल्म को प्रमोट करने वाले हैं।

पता चला है कि इसको लेकर फिल्म के मेकर्स ने एक प्लान बनाया है कि फिल्म के रिलीज के पहले वो दोनो सितारों के एक साथ नहीं लाना चाहते हैं क्योंकि फिल्म में दोनो एक दूसरे के कट्टर दुश्मन के रोल में हैं।

war, hrithik roshan, tiger shroff, वॉर, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ

बता दें कि इसी बात को लेकर वो फैंस के अंदर उत्सुकता भरना चाहते हैं। इस फिल्म में आपने ट्रेलर के दौरान ही समझ लिया होगा कि टाइगर और ऋतिक के बीच काफी धमाकेदार फाइट होने वाली है और ऐसा एक्शन शायद ही पहले फिल्माया गया हो।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि यशराज बैनर की ये फिल्म काफी धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में वाणी कपूर नजर आने वाली हैं और इस फिल्म को लेकर फैंस 2 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। हालिया रिलीज गाना जय जय शिवशंकर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X