..................... War First Song- Hrithik roshan's and Vaani kapoor's song Ghungroo out रिलीज हुआ घुंघरू सॉन्ग- ऋतिक और वाणी कपूर का हॉट पार्टी नंबर - Hindi Filmibeat

War First Song- रिलीज हुआ 'घुंघरू' सॉन्ग- ऋतिक और वाणी कपूर का हॉट पार्टी नंबर

इस समय ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है। बता दें कि इस गाने का टाइटल 'घुंघरू' है और ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर काफी शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। वाणी कपूर इस गाने में काफी ज्यादा हॉट लग रही है। इस गाने के सिंगर्स और कंपोजर्स की बात करें तो इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है।

इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और 'घुंघरू' का बिंदास म्यूजिक विशाल और शेखर की जोड़ी ने दिया है। इस गाने को एक्जॉटिक लोकेशन पर शूट किया गया है। खबर है कि ये एक मंहगी लोकेशन है और घुंघरू टूट गए का ये धमाकेदार वर्जन आपको नाचने पर मजबूर करने वाला है।

war, song, hrithik roshan, vaani kapoor, वॉर, गाना, ऋतिक रोशन, वाणी कपूर

बता दें कि ये गाना एक पार्टी नंबर है जो अब साल भर काफी धमाका करने वाला है। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ऋतिक और टाइगर के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं,

ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल की सबसे ब़ड़ी एक्शन फिल्म साबित होने वाली है। ऋतिक और टाइगर पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी और आप सुनिए ये दमदार गाना..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X