WAR: ऋतिक- टाइगर के खतरनाक एक्शन सीक्वेंस की डिटेल हैरान कर देगी, 2 दिन सब बंद !
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राॅफ की वाॅर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक बयान में कहा कि हमने एक बेहद हाईस्पीड एक्शन सीक्वेंस ऋतिक और टाइगर के बीच पोर्टो में प्लान किया था।इस सीन में टाइगर ऋतिक का पीछा करता है और इस हाई प्रोफाइल सीक्वेंस के लिए ये करना पड़ा था।
जो कि आज तक किसी भी हिंदी फिल्म में शायद नहीं हुआ है। वॅार इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताई जा रही है।एक तरफ फिल्म में जहां ऋतिक और टाइगर का इमोशनल फाइट कनेक्शन एक साथ देखने को मिलेगा। वहीं फैंस के लिए सबसे दिलचस्प अपने दो सुपरस्टार को एक साथ देखना भी है।

इसी के चलते फिल्म के एक्शन सीन को लेकर मेकर्स ने किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया है। पर्दे पर हर सीन को लाजवाब दिखाने की कोशिश की है। ऐसे ही एक हाईस्पीड एक्शन सीक्वेंस की जानकारी सामने आयी है।
गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की ये फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल,तेलुगू में रिलीज होगी। पहली बार ऋतिक और टाइगर एक साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications