Exclusive: महाबकवास और बे सिर-पैर की फिल्म 'वार छोड़ ना यार'

शुक्रवार को पर्दे पर फिल्म 'वार छोड़ ना यार' रिलीज हुई है। फिल्म को बेहद ही ठंडा रिस्पांस मिला है हालांकि कुछ समीक्षकों की नजर में इस फिल्म में कुछ नयापन जरूर है लेकिन फिर भी फिल्म में काफी कमजोर हिस्से हैं जिसकी वजह से फिल्म 'वार छोड़ ना यार' दर्शकों को आकर्षित करने में फौरी तौर पर नाकाम ही दिख रही है।

फिल्म 'वार छोड़ ना यार' को देखकर सिनेमाहॉल से निकले बैंगलोर के कुछ दर्शकों से वनइंडिया ने बात की तो उनकी प्रतिक्रियाओं से लगा कि फिल्म अच्छी नहीं है। आईटी कंपनी में काम करने वाले नवीन अग्रवाल ने हमसे बात की और कहा कि फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जिसे समझपाना बहुत मुश्किल है।

इंडिया-पाकिस्तान लड़ाई पर बनी कॉमिक फिल्म को देखकर ना तो हंसी आयी और ना ही गुस्सा। सोहा अली खान को इतने टाइम के बाद भी अभिनय करना नहीं आया तो वहीं फिल्म में शरमन जोशी और जावेद जाफरी ने ठीक -ठाक काम किया है। फिल्म औसत भी कमाई कर ले तो बहुत है। लेकिन मेरी नजर में तो महाबकवास और बे सिर-पैर की फिल्म है 'वार छोड़ ना यार' ।

तो यह थी कि दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया, देखते हैं कि देश के बाकी हिस्सों में फिल्म 'वार छोड़ ना यार' के बारे में क्या राय है जो कि पता चलेगा बॉक्सऑफिस रिपोर्ट से जो कि सोमवार को आयेगी।

मालूम हो कि फिल्म 'वार छोड़ ना यार' में लीड रोल शरमन जोशी, सोहा अली खान और जावेद जाफरी ने किया है, फिल्म के निर्देशक फराज हैदर है। फिल्म का गाना..तेरी आंखे कह गयी.. फिलहाल लोगों को पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X