वार छोड़ ना यार हमारी इंडियन आर्मी का अपमान है- ट्विटर रिव्यू

शरमन जोशी, सोहा अली खान और जावेद जाफरी की कॉमेडी फिल्म वार छोड़ ना यार को बॉक्स ऑफिसपर कुछ खास सफलता नहीं मिल रही है साथ ही लोग भी फिल्म को लेकर काफी कुछ निगेटिव कमेंट्स दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वार छोड़ ना यार फिल्म को बहुत ही कॉमेडी बनाने की कोशिश में निर्देशक ने फिल्म को कुछ ज्यादा ही लाइट बना दिया है और इससे फिल्म काफी बोरिंग हो गयी। फिल्म में कुछ भी वास्तविक नहीं प्रतीत होता। माना कि वार छोड़ ना यार का सब्जेक्ट काफी इंटरेस्टिंग था और निर्देशक चाहते तो फिल्म को और भी एंटरटेनिंग बना सकते थे।

कुछ लोगों ने लिखा है कि वार छोड़ ना यार ने हमारे देश के जवानों का अपमान किया है। जो कुछ भी फिल्म में दिखाया गया है वैसा तो सपने में भी नहीं हो सकता। ट्विटर यूजर भावता ने ट्वीट किया है वार छोड़ ना यार फिल्म इंडियन सोल्जर्स का अपमान है। लेकिन वहीं कई सारे लोगों को फिल्म काफी पसंद भी आई है। खासतौर पर लोगों ने जावेद जाफरी की एक्टिंग की तारीफ की है। सौम्या ने लिखा है जावेद जाफरी ने वार छोड़ ना यार में जबरदस्त एक्टिगं की है। फिल्म देखने के बाद मैं तो आपका फैन हो गया हू। ये कैरेक्टर तो आपके अब तक के करियर के बेस्ट किरदारों में से एक होगा।

कई लोगों को वार छोड़ ना यार फिल्म एक बहुत ही इंसपिरेशनल फिल्म लगी। उनका कहना है कि वार छोड़ ना यार फिल्म काफई इंसपिरेशनल है इस फिल्म में वार छोड़ने को लेकर और दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच एक दोस्ती की शुरुआत करने को लेकर एक बेहतरीन शुरुआत दिखाई है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि कई लोगों को फिल्म का ये मैसेज समझ में ही नहीं आया। लेकिन फिर भी फिल्म को लोगों ने जितने निगेटिव कमेंट्स दिये हैं उसके साथ ही कई लोगों ने फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव भी बोला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X