एकता और भंसाली के बीच जंग

भंसाली काफी लंबे समय से बाजीराव मस्तानी पर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एकता ने एक चैनल पर बाजीराव मस्तानी पर एक सीरियल दिखाने की तैयारी कर ली हैं। यह बात जब भंसाली को पता चली तो जाहिर सी बात है उनको तो गुस्सा आना ही था।
एकता पिछले तीन महीने से गुपचुप तरिके से इस सीरियल के लिए काम कर रही हैं और अगले साल की शुरुआत में इसे लॉच भी करने जा रही हैं। ये बात जब भंसाली को पता चली तो वो बाजीराव मस्तानी पर बनने वाले इस सीरियल को रुकवाने की कोशिश में जुट गए।
इसे रूकवाने के लिए वह टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों से भी मिल रहे हैं। ऐसे में, बॉलीवुड में यह बाजार गर्म हो गया है कि छोटे पर्दे की महारानी एकता और भंसाली में जल्द ही गंभीर जंग छिड़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications