अब बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे आमिर-अक्षय
अभी पिछले दिनों फिल्म की रिलीज को लेकर बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और एक्शन किंग अजय देवगन के बीच करारी जंग छिड़ी थी। अजय देगवन ने यशराज बैनर पर फिल्म की रिलीज को लेकर दादागिरी का आरोप लगाया था और कहा था कि वो लोग रहे कि फिल्म जब तक है जान के लिए अजय देवगन अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार की रिलीज को आगे बढ़ा दें। जंग इतनी बढ़ गयी थी कि अजय देवगन कोर्ट पहुंच गये थे लेकिन दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और दोनों ही कामयाब हुई।
एक बार फिर से बॉक्सआफिस पर जंग होने जा रही है, इस बार भिड़ेंगे आमिर खान और अक्षय कुमार जिनकी फिल्में एक हफ्ते के अंतराल पर रिलीज होने जा रही है। आमिर की तलाश 30 नवंबर को और अक्षय की 'खिलाड़ी 786' 7 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। तलाश आमिर खान के दिल के बेहद करीब है तो वहीं अक्षय एक बार फिर से अपने लकी खिलाड़ी नंबर को लेकर आ रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही सितारे फिल्म के निर्माता हैं। इसलिए दोनों ही की कोशिश है कि वो अपनी फिल्म को अच्छी तरह से रिलीज करे इसलिए दोनों साम, दाम, दंड, भेद के साथ अपनी फिल्म की रिलीज करने में लगे हैं। तलाश एक थ्रिलर है तो वहीं खिलाड़ी एक मसाला फिल्म हैं। आमिर खान के साथ करीना और रानी हैं तो वहीं अक्षय के साथ असिन नजर आयेंगी।
लोग कह रहे हैं आमिर खान मार्केटिंग के उस्ताद हैं इसलिए खिलाड़ी अक्षय कुमार को मुंह की खानी पड़ेगी देखते हैं लोगों की इस बात में कितनी सच्चाई है वैसे इतना तो तय है कि अक्षय की फिल्म से ज्यादा लोगों को आमिर खान की फिल्म का इंतजार रहता है।


Click it and Unblock the Notifications