War 2 Trailer: ऋतिक और जूनियर NTR की जोड़ी ने मचाया तहलका, एक्शन-ड्रामा-रोमांस सब कुछ है भरपूर!

War 2 Trailer Release: बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक 'वॉर 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसमें जबरदस्त एक्शन, देशभक्ति और रोमांस का तगड़ा डोज है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस बार ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को एक साथ लाकर फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार किया है।
भारत के लिए लड़ते दो हीरो
इस फिल्म की कहानी ग्लोबल लेवल पर फैली हुई है, जहां ऋतिक और जूनियर एनटीआर दो अलग-अलग अंदाज में देश के लिए लड़ते नज़र आते हैं। ट्रेलर में ऋतिक को 'योद्धा' और एनटीआर को 'सैनिक' के रूप में दिखाया गया है और दोनों के बीच की जंग वाली झलक ने फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
कियारा आडवाणी भी लगीं शानदार
ट्रेलर में कियारा आडवाणी की भी शानदार एंट्री होती है, जिनका किरदार अभी तक एक मिस्ट्री बना हुआ है। लेकिन ऋतिक और कियारा के बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री फिल्म में एक सॉफ्ट और इमोशनल टच जोड़ती है।
एक्शन और डायलॉग्स- दोनों दमदार
फिल्म में हाई-लेवल स्टंट्स, थ्रिलिंग चेज़ सीक्वेंस और तगड़े डायलॉग्स ने इसे एक कंप्लीट एक्शन पैकेज बना दिया है। हर फ्रेम में भव्यता दिखाई देती है, और प्रोडक्शन क्वालिटी भी शानदार है। YRF स्पाई यूनिवर्स के अंतर्गत बनी इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा है। ट्रेलर यह दिखाता है कि फिल्म सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि देशभक्ति, बलिदान और रिश्तों की कहानी भी है।
फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार
ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज देखने लायक है। हर कोई इस धमाकेदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











