..................... War 2 Telugu Box Office Failure YRF Compensates Distributor Naga Vamsi with 22 Crore - Hindi Filmibeat

War 2 बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, YRF ने डिस्ट्रीब्यूटर को लौटाए करोड़ों रुपए, 'कूली' संग टक्कर से बड़ा नुकसान!

War 2

War 2 Telugu box office: प्रोड्यूसर नागा वामसी की कंपनी सितारा एंटरटेनमेंट्स ने ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर 'वार 2' में बड़ी उम्मीद के साथ इनवेस्ट किया था। उनका मानना था कि दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखने का नया अनुभव तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करवाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म का तेलुगु वर्ज़न उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाया।

यशराज फिल्म्स करेगा भरपाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यशराज फिल्म्स (YRF) ने आगे आकर वामसी और उनके डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को नुकसान की भरपाई करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि YRF करीब 22 करोड़ लौटाएगा।

यह रकम तीन हिस्सों में दी जाएगी- निजाम एरिया के लिए 10 करोड़, आंध्र एरिया के लिए 7 करोड़, सीडेड एरिया के लिए 5 करोड़।

Clash से बढ़ी मुश्किलें

'वार 2' की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ीं क्योंकि यह फिल्म सीधे रजनीकांत की 'कूली' से टकराई। 'कूली' न केवल हिट साबित हुई बल्कि रजनीकांत की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 229.75 करोड़ की कमाई की। इसके मुकाबले 'वार 2' का तेलुगु वर्जन शुरुआत में ठीक रहा लेकिन बाद में इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से औसत रिव्यू मिले और फिल्म की रफ्तार थम गई।

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

वार 2 की कमजोर परफॉर्मेंस के बाद जब नागा वामसी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, तो उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा- 'माफ कीजिए अगर आपको निराश किया है, लेकिन अभी वो समय नहीं आया... कम से कम 10-15 साल और बाकी हैं। थिएटर्स में... सिनेमा के लिए, हमेशा! जल्द मिलते हैं अपनी अगली फिल्म Mass Jathara के साथ।'

Read more about: war 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X