War 2 Teaser : ऋतिक और NTR के एक्शन के आगे फीकी पड़ी जवान-पठान, धमाकेदार टीजर ने उड़ा दिए होश

War 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' (War 2) के टीजर के रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा था। वहीं बता दें कि मेकर्स ने मेगास्टार NTR के जन्मदिन के मौके पर वॉर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। इस टीजर ने आते ही धूम मचा दी है। क्योंकि जहां एक तरफ ऋतिक रोशन का दरदार एक्शन देखने को मिल रहा है वहीं दूसरे ओर NTR अपने ताबड़तोड़ एक्शन और जबरदस्त डायलॉग से फैन्स का दिल जीत रहे हैं। बता दें कि 1 मिनट 34 सेकेंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
लीड रोल में नजर आएंगे ये सितारे
आपको बता दें कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉर 2 साल 2019 में आई वॉर फिल्म का सीक्वल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर 2 का वजट 200 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर के अलावा कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।
कितनी ली है ऋतिक, कियारा और एनटीआर ने फीस
ऐसा बताया जा रहा है कि वॉर 2 के लिए जहां ऋतिक रोशन ने 48 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। वहीं ऋतिक के अपोजिट नजर आ रहे साउथ सुपरस्टार ने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस ली है। जूनियर एनटीआर वॉर 2 के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के टीजर में लोगों को उनका विलेन अवतार भी काफी पसंद आ रहा है। वहीं बात फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी को इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। फिल्म में कियारा ऋतिक के साथ जबरदस्त रोमांस करती नजर आएंगी।
ये दो एक्टर भी मारेंगे एंट्री
बता दे कि अयान मुखर्जी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने 32 करोड़ की फीस ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म में जॉन अब्राहम और टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया भी नजर आएंगे। जिसके लिए दोनों ने अच्छी खासी फीस वसूली है।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की रिलीज की बात करें तो फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म 15 अगस्त से एक दिन पहले यानी कि 14 अगस्त को रिलीज की जा रही है। फिल्म से पहले फिल्म के टीजर ने धमाल मचा दिया है। इस टीजर को देखने के बाद फैन्स तो इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications