War 2 की धमाकेदार स्टारकास्ट फाइनल, ऋतिक रोशन के साथ दिखेंगे मेगास्टार जूनियर एनटीआर, ये होगा किरदार!

War 2 Starcast: यशराज फिल्म्स अपनी स्पाई यूनिवर्स को अलग स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। जहां पठान के साथ उन्होंने धमाका किया है, वहीं अब टाइगर 3 और फिर वॉर 2 के साथ तहलका मचाने वाले हैं। बीते दिन वॉर 2 को लेकर बड़ी खबर आई थी कि फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। वहीं, अब फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर धमाकेदार खबर आई है।
बता दें, वॉर 2 में ऋतिक रोशन, साउथ के मेगास्टार एनटीआर जूनियर के साथ नजर आएंगे। जी हां, RRR फेम जूनियर एनटीआर इस फिल्म में ऋतिक के साथ टकराते दिखेंगे.. जो जाहिर तौर पर आने वाले समय के सबसे यादगार दृश्यों में से एक साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।
पैन इंडिया फिल्म
ये एक्शन ड्रामा एक पैन इंडिया फिल्म होगी। लिहाजा मेकर्स ने एक बॉलीवुड सुपरस्टार और एक साउथ सुपरस्टार को साथ लाने की प्लानिंग की है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस ये स्ट्रैटेजी काफी काम आने वाली है। साथ ही फिल्म को भारी भरकम बजट पर बनाया जाएगा। कहा जा रहा है इस फिल्म में एक्शन और स्टंट दृश्यों का स्तर काफी ऊपर जाने वाला है।
YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म
बता दें, वॉर 2 YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी, जिसमें 'टाइगर 3' के आगे के इवेंट्स दिखाए जाएंगे। काफी उम्मीद है कि इसमें सलमान खान और शाहरुख खान का कैमियो भी देखने मिलेगा। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल ऋतिक और जूनियर एनटीआर निभाएंगे। स्पाई यूनिवर्स की बाकी फिल्में हैं- एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और टाइगर vs पठान।
साल 2019 में आई फिल्म वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, जिन्होंने इस साल पठान जैसी 500 करोड़ी फिल्म दी है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर ने भी बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications