War 2: इस बिग बजट एक्शन फिल्म के लिए Jr NTR को मिली भारी भरकम फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश

War 2: यशराज फिल्म्स अपनी स्पाई यूनिवर्स का दायरा हर फिल्म के साथ बढ़ा रहे हैं। जहां दिवाली पर टाइगर 3 के रिलीज होने की चर्चा है, वहीं इस कड़ी की अगली फिल्म होगी वॉर 2। बीते दिन फिल्म के स्टारकास्ट की धमाकेदार घोषणा भी हो चुकी है। बता दें, वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ RRR सुपरस्टार जूनियन एनटीआर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
जूनियर एनटीआर टॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और RRR के एक ग्लोबल नाम बन चुके हैं। वहीं, अब वॉर 2 के साथ अभिनेता बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। जाहिर तौर पर यह उनके फैंस के लिए एक शानदार खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बिग बजट एक्शन फिल्म के लिए अभिनेता ने भारी भरकम फीस ली है।
जूनियर एनटीआर को मिली भारी भरकम फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर 2 के लिए जूनियर एनटीआर ने 25-30 करोड़ तक की फीस ली है। 'वॉर 2' में सुपरस्टार को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जाएगा। यह एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी। चर्चा है कि फिल्म में ऋतिक और एनटीआर के किरदार बराबर हैं और उनके बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।
पैन इंडिया फिल्म
ये एक्शन ड्रामा एक पैन इंडिया फिल्म होगी। लिहाजा मेकर्स ने एक बॉलीवुड सुपरस्टार और एक साउथ सुपरस्टार को साथ लाने की प्लानिंग की है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस ये स्ट्रैटेजी काफी काम आने वाली है। साथ ही फिल्म को भारी भरकम बजट पर बनाया जाएगा। कहा जा रहा है इस फिल्म में एक्शन और स्टंट दृश्यों का स्तर काफी ऊपर जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications