War 2 First Review- डिजास्टर.. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान मोमेंट.. इस तरह से ट्रोल हुई वॉर 2, टूट जाएंगे फैंस के दिल

War 2

War 2 First Review- वॉर ने रिलीज होकर वैसा धमाका नहीं किया है जिसकी उम्मीद लोगों के द्वारा की जा रही थी। इस फिल्म को लेकर थिएटर्स से रिएक्शन तो जबरदस्त आ रहे हैं लेकिन फिल्म के फर्स्ट रिव्यू ने निराश कर दिया है। कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसमें कहा जा रहा है ये फिल्म वैसी नहीं है जो कि सोचकर लोग थिएटर गए थे।

सुमित कडेल ने लिखा, ''#War2 एक नाकामी है - YRF के लिए "ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान" जैसा पल।'' इसके अलावा उन्होने लिखा, ''जब आपके पास उत्तर और दक्षिण के दो सबसे बड़े सुपरस्टार - #NTR #HrithikRoshan हों और ₹300-400 करोड़ का बजट हो, फिर भी आप इतनी कमज़ोर फिल्म देते हैं, तो मेरी नज़र में यह किसी पाप से कम नहीं है।'' सुमित यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होने इसको यशराज की सबसे बुरी स्पाई फिल्म बताया है।

इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो इसको डिजास्टर बता रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो जाहिर सी बात है कि फिल्म के मेकर्स को काफी तगड़ा झटका लगने वाला है। एक ओर इस तरह के रिव्यू और दूसरी ओर फैंस के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं एंजॉय

इसके अलावा थिएटर्स से कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें फैंस उछल कूद कर रहे हैं और शोर मचा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये जूनियर एनटीआर के फैंस हैं। इस तरह के रिव्यू आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्या करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी, कहा जा रहा था कि ये कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। हालांकि रिव्यू ऐसे हैं आ रहे हैं जो कि मेकर्स के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन एक साथ नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: war 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X