फीस के मामले में जूनियर NTR ने ऋतिक रोशन को दी मात? War 2 के लिए साउथ एक्टर वसूल रहे सबसे मोटी रकम!

War 2 Cast Fees: 25 जुलाई 2025 को वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ और लोगों की राय इस पर थोड़ी मिली-जुली रही। कुछ लोगों को ट्रेलर दमदार लगा, तो कुछ को ज्यादा खास नहीं। लेकिन एक बात तय है कि फिल्म ने आते ही चर्चा बटोर ली है।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। अब जो खबर सामने आई है, वो वाकई चौंकाने वाली है।
'वार 2' ने तोड़े सारे बजट के रिकॉर्ड
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'वॉर 2' का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये है और इसमें फिल्म के प्रमोशन यानी मार्केटिंग का खर्चा भी शामिल नहीं है। इससे पहले 'टाइगर 3' का बजट 350 करोड़ था और 'पठान' 325 करोड़ के बजट में बनी थी। मतलब 'वॉर 2' ने इन सुपरहिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
स्टारकास्ट की फीस पर एक नजर
अब इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो एक्टर्स ने भी इस फिल्म के लिए भारी-भरकम रकम वसूली है। यही नहीं, जूनियर NTR ने तो फीस के मामले में ऋतिक रोशन तक को पीछे छोड़ दिया है। आइए स्टारकास्ट की संभावित फीस पर एक नजर डालते हैं।
जूनियर NTR को मिले - 70 करोड़ रुपये
ऋतिक रोशन ने लिए - 50 करोड़ रुपये, साथ में प्रॉफिट शेयरिंग भी
कियारा आडवाणी को मिले - 15 करोड़ रुपये
अनिल कपूर को दिए गए - 10 करोड़ रुपये, हालांकि ट्रेलर में उनकी झलक तक नहीं दिखी!
डायरेक्टर अयान मुखर्जी को मिले - 30 करोड़ रुपये
एक सूत्र ने बताया कि बाकी बचे 220 करोड़ रुपये फिल्म के जबरदस्त विजुअल्स और एक्शन सीन्स पर खर्च किए गए हैं। मतलब इस बार यशराज की ये फिल्म आपको सिनेमाघर में एक ऐसा एक्सपीरियंस देने वाली है जो शायद पहले कभी नहीं मिला होगा। हालांकि, ये सब अब तक दावा ही है।
War 2 Release Date
वॉर 2 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी ट्रेलर को लेकर लोगों की राय मिली-जुली है, लेकिन फैंस फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। खास बात ये है कि लोग ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच होने वाले डांस फेस-ऑफ को देखने के लिए काफी बेताब हैं।
अगर बजट से ही फिल्मों की हिट गारंटी मिलती, तो वॉर 2 अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी होती! लेकिन असली फैसला तो होगा 14 अगस्त को, जब फिल्म रिलीज़ होगी। तब पता चलेगा कि वॉर 2 सिर्फ महंगी है या मस्त भी।


Click it and Unblock the Notifications