Pushpa 2 की मदद से पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर को धर दबोचा, 10 साल से था फरार

Pushpa 2 Movie Gangster Arrest: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान एक भगोड़ा ड्रग तस्कर और वॉन्टेड गैंगस्टर विशाल मेश्राम को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी आधी रात के बाद हुई, जिससे फिल्म देखने वाले लोग हैरान रह गए।
10 साल से फरार था मेश्राम
अचानक डिस्टर्बेंस के बावजूद, पुलिस ने दर्शकों को आश्वस्त किया कि वे फिल्म देखना जारी रख सकते हैं और मेश्राम को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। मेश्राम, जो करीब 10 महीने से फरार था, एक कुख्यात गैंगस्टर है जिसका आपराधिक इतिहास 27 मामलों से भरा है। उसके खिलाफ दो हत्याएं, मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस अधिकारियों पर हमले के आरोप हैं।
पुलिस ने रखी थी पैनी नजर
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अधिकारियों को पता चला था कि मेश्राम लोकप्रिय फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में शामिल होने की प्लानिंग बना रहा है, जिसके बाद से वे उसकी एक्टिविटीज पर नजर रख रहे थे।
पुलिस ने की थी तगड़ी प्लानिंग
फिल्म की रिलीज गैंगस्टर को खोजने में अहम भूमिका निभा रही थी। साइबर सर्विलांस का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने सिनेमा के बाहर खड़ी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में उसका पता लगाया। मेश्राम को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने उसकी गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी। जैसे ही फिल्म अपने चरम पर पहुंची, अधिकारी सिनेमा हॉल में घुस गए और मेश्राम को घेर लिया, जो पुलिस की मौजूदगी से अनजान था। गिरफ्तार कर के मेश्राम को सिनेमा से बाहर निकाल दिया गया।
गिरफ्तारी के बाद मेश्राम को नागपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया और उम्मीद है कि उसे नासिक की जेल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जहां उसे उसके अपराध के लिए आरोपों का सामना करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications