''शाहरूख, सलमान खान.. की तरह पॉपुलर स्टार बनना है....''
दमदार एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा कि वे शाहरूख खान जितनी पॉपुलर बॉलीवुड स्टार बनना चाहती हैं। क्योंकि 25 सालों तक वह पॉपुलैरिटी बनाए रखना काफी मुश्किल है।
बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा कि उन्हें लगा वह शाहरूख खान की तरह पॉपुलर एक्ट्रेस बनेंगी। बता दें, स्वरा भास्कर ने नील बट्टे सन्नाटा, तनु वेड्स मनु, रांझणा.. जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबके दिलों में घर कर लिया है।
[ये तो होना ही था शाहरूख खान.. फिल्म हिट, लेकिन मामला खत्म नहीं!]
हाल ही में एक इवेंट के दौरान स्वरा ने कहा, मैं शाहरूख खान जैसी बनना चाहती थी.. सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं। मुझे लगा था मैं उनके जैसी पॉपुलर स्टार बनूंगी। एक एक्टर स्टार बन सकता है.. लेकिन उस पोजिशन को 25 सालों तक बनाए रखना काफी मुश्किल है.. जैसा कि शाहरूख, सलमान और आमिर खान ने किया है।

हालांकि स्वरा ने कहा बॉलीवुड हमेशा अच्छे काम को पहचानता है। बस यहां लगातार काम करते रहने की जरूरत है। जैसे नवाजुद्दीन सिद्दिकी छोटे छोटे रोल करके यहां तक पहुंच चुके हैं कि अब उनके नाम से फिल्में चलती हैं।
बहरहाल, सिर्फ नवाज ही नही्, बल्कि बॉलीवुड के कई ऐसे चेहरे हैं जो अलग तरह के किरदारों के जरिए बॉलीवु़ड में खास जगह बनाई है। जिनकर निर्देशकों का अटूट विश्वास है।
यहां जानें बॉलीवुड के चेहरे जो लाइमलाइट से दूर.. सुपरस्टार हैं-


Click it and Unblock the Notifications