'माई नेम इज खान' नेपाल में धूम मचाने को तैयार

शुक्रवार को दुनिया भर में रिलीज होने वाली करन जौहर निर्देशित फिल्म को काठमांडू के चार मल्टीप्लेक्सों के साथ दर्जनों कस्बों के छोटे-छोटे थिएटरों में भी प्रदर्शित किया जाना है।
पाकिस्तानी क्रिकेटरों के पक्ष में बोलने के कारण भले ही मुंबई में शिवसेना शाहरुख की इस फिल्म का प्रदर्शन बाधित करने के लिए सड़कों पर उतर आई हो, लेकिन नेपाल की शिवसेना शाखा ऐसा कुछ भी नहीं करने वाली है।
राम गोपाल वर्मा निर्देशित अमिताभ बच्चन की 'रण' और सलमान खान की 'वीर' के प्रदर्शन से घाटा उठाने वाले नकिम उद्दिन को 'माई नेम इज खान' से काफी उम्मीदें हैं। करन जौहर निर्देशित फिल्म 'कल हो न हो' ने नेपाल में अच्छा व्यापार किया था, हालांकि उनकी फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' यहां कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
काठमांडू के अलावा पोखरा, बिरतामोद, दमक, बिरतानगर, धरन, राज बिराज, बीरगंज, नारायणघाट, बुटवाल और नेपालगंज में भी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें अधिकतर कस्बे भारत की सीमा से लगे हुए हैं, जहां काफी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इसके अलावा यहां भारत से आने वालों की तादाद भी काफी ज्यादा होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











