..................... Want to play different types of character: Emran - Hindi Filmibeat

अब किसिंग सींस करना ही नही चाहते इमरान हाशमी

मुंबई। अपने फिल्‍मी करियर के प्रारम्‍भ में बतौर सीरियल किसर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि वह अब अलग तरह की फिल्‍में करना चाहते हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'घनचक्‍कर' के प्रचार में जुटे इमरान ने कहा कि मेरे दस साल के करियर में, मुझे नकारात्‍मक किरदारों को करने में सबसे ज्‍यादा खुशी हुई, लेकिन मुझे लगता है कि अब यह भी काफी हो चुका है। इसलिए अब मैं अलग तरह की फिल्‍में करना चाहता हूं।

इमरान ने बताया कि जब राजकुमार गुप्‍ता ने उन्‍हें 'घनचक्‍कर' की पटकथा सुनाई तो उन्‍होने इसके लिए तुरन्‍त हां कर दिया क्‍योंकि यह एक ऐसी कहानी थी जो कि मैं पिछले काफी समय से करना चाहता था। इमरान ने कहा कि यह फिल्‍म कॉमेडी को लेकर लोगों के नजरिये में बदलाव लायेगी।

इमरान ने कहा कि मैनें नकारात्‍मक के साथ ही गंभीर भूमिकाएं भी की हैं। इसलिए अब बिल्‍कुल अलग किस्‍म के रोल करना चाहता था। इमरान मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्‍टर, जन्‍नत, राज- द मिस्‍ट्री कंटिन्‍यूज, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, और जन्‍नत 2 में नकारात्‍मक किरदार निभा चुके हैं।

फिल्‍म 'घनचक्‍कर' में उनके साथ विद्या बालन हैं। वह विद्या के साथ 'डर्टी पिक्‍चर' में भी काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X