''मैं अजय देवगन और अक्षय कुमार की तरह बनना चाहता हूं....''
यह कहना है सोनू के टीटू की स्वीटी फेम एक्टर सनी सिंह का। साल 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म के स्टार सनी सिंह ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई है। बता दें, फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री पा ली है। लेकिन सनी सिंह का मानना है कि अभी उन्हें बॉलीवुड में लंबी पारी खेलनी है।
सलमान खान की 'किक 2' के साथ, हो गई 'किक 3' की घोषणा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार और अजय देवगन को अपना रोल मॉडल मानते हैं। सनी सिंह ने कहा कि मैं एक दिन अक्षय कुमार और अजय देवगन की तरह बनाना चाहता हूं। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि- मैं साल में तीन से चार फिल्में करना चाहते हैं और हर फिल्म के साथ अपनी एक्टिंग पर और काम करना चाहता हूं।

सनी सिंह जल्द ही अगली फिल्मों में भी नज़र आने वाले हैं। उनके पास ऑफ़र्स हैं लेकिन अब तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि सोनू के टीटू के स्वीटी की सफलता के बाद बॉलीवुड में रास्ता उनके लिए थोड़ा आसान हो गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications