मोदी के लिये भाजपा की बेटी बन गईं राखी सावंत, इमोशनल हुए राजनाथ

Rakhi Sawant
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इसे राजनीति का बढ़ता क्रेज कहें या फिर पब्‍लिसिटी का नया स्‍टंट मगर इन दिनों बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस पॉलीटिक्‍स की तरफ खासा रुझान रख रही हैं। कोई मॉडल राहुल गांधी के लिये हॉट फोटोशूट करवा रही है तो कोई वोट फॉर मोदी की अपील करते हुए न्‍यूड हो रही है। इसी क्रम में आइटम गर्ल राखी सावंत ने भी एंट्री की है और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी के खुले समर्थन में आ गई हैं। राखी सावंत शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंची। राखी ने कहा कि मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

राखी सावंत ने भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों को राखी बांधी। जब राखी सावंत से पूछा गया कि क्‍या वह भाजपा में शामिल होगी तो उन्‍होंने कहा कि इस बारे में अभी सोचा नही है। राखी ने कहा कि मैं सिर्फ यहां (भाजपा कार्यालय) आई हूं। यह मेरा घर है। मैं भाजपा की बेटी हूं। मैं यहां चाय पीने आई थी। मैं नहीं जानती कि भाजपा में जाऊंगी या नहीं। यह वरिष्ठ नेताओं पर निर्भर करता है। राखी ने कहा कि मैं मुंबई से सीधे दिल्ली आई हूं। मैं चाहती हूं कि देश की जनता सड़कों पर आए और नरेन्द्र मोदी को वोट दें। मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Did You Know: एक मैग्‍जिन के लिए राखी सावंत ने करवाए थे न्‍यूड फोटोशूट

जब राखी सावंत से मोदी और राहुल गांधी की तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि मैं भाजपा कार्यालय में हूं इसलिए मोदी के बारे में ही बात करूंगी। राखी ने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नरेन्द्र मोदी का बहुत सम्मान करती है। राखी सावंत से मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भावुक हो गए। राजनाथ सिंह ने कहा, मैं उस वक्त बहुत भावुक हो गया जब राखी सावंत बिना निमंत्रण के हमसे मिलने यहां आई। राखी सावंत उन ऑफिसर्स को धन्यवाद देना चाहती थी जो यहां आए हुए थे। राखी सावंत ने उनको राखी बांधी।

Did You Know: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी गर्ल और मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने 1992 में एक मैग्जिन के लिये न्‍यूड हो गईं थी। उन दिनों राखी का ये फोटोशूट खासा चर्चा में रहा था हालांकि राखी ने इसे फोटो के साथ छेड़खानी की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X