नन्हे अबराम समेत पूरे परिवार को पेशावर ले जाना चाहते हैं शाहरूख
शाहरूख खान अपने बच्चों से बेइंतहा प्यार करते हैं इसलिए जब भी उन्हें अपने बच्चों संग वक्त बिताने का मौका मिलता है तो वह जरूर बिताते हैं। हाल ही में नन्हें अबराम के पापा बनें किंग खान ने अपने छोटे बेटे के बारे में खुलकर मीडिया से बात की।
अपने बेटे अबराम के लिए किंग खान ने कहा वह बिल्कुल मेरे जैसा है, उसके गाल पर भी मेरी ही तरह डिंपल है, पहले समय से पहले जन्म होने की वजह से वह थोड़ा कमजोर था लेकिन खुदा की नेमत की वजह से बिल्कुल स्वस्थ हो गया है।
शाहरुख ने कहा, "अबराम माशाल्लाह बेहद हसीन और अब स्वस्थ है और उसने ढेर सारी खुशियां बिखेर दी हैं। उसके गाल पर भी डिंपल है। बेशक, डिपल वाले बच्चे को पाकर मैं खुश हूं।"
आज तक एजेंडा में बात करते हुए शाहरूख से जब पूछा गया कि आप को तो पहले से ही दो बच्चे आर्यन और ब सुहाना थे और वह काफी बड़े हो गये थे ऐसे में आपको तीसरी संतान की क्या जरूरत थी तो उन्होंने जवाब दिया शाहरुख ने कहा, "लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसा हो गया कि बच्चे अपने कमरे में अपने दोस्तों के साथ रहने लगे। हम उनकी कमी महसूस करने लगे हैं। इसलिए अबराम आया ,वह गौरी को व्यस्त रखता है और इसने हमारे घर में ढेर साली खुशियां ला दी हैं।
गौरतलब है कि शाहरूख खान को इस साल के जून में सैरोगेट चाइल्ड अबराम हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications












