..................... Want to see uncensored video welcome to Facebook, Twitter and You Tube. - Hindi Filmibeat

अनसेंसर्ड वीडियो देखने हों तो वेलकम टू फेसबुक, ट्वीटर, यू ट्यूब

Kya Super Kool Hain Hum and Jism 2
फिल्म निर्देशकों ने आजकल अपनी फिल्मों के ट्रेलर, प्रोमो और गाने रिलीज करने के लिए टीवी सिनेमाहॉल छोड़कर कुछ नये रास्ते ढ़ूढ़ लिए हैं। जिस्म 2 के गाने और प्रोमो को सेंसर बोर्ड ने टीवी पर दिखाने से रोक दिया तो पूजा भट्ट ने नाराज होकर अपने सभी गाने ट्वीटर पर पोस्ट कर दिए। ये कहते हुए कि दर्शकों को ही देखना चाहिए कि हमारी फिल्म के गाने व प्रोमो देखने लायक हैं या नहीं।

अब एकता कपूर ने भी अपनी सेक्स कॉमेडी क्या सुपर कूल हैं हम के अनसेंसर्ड वीडियो भी ट्वीटर पर पोस्ट कर दिए हैं। यू ट्यूब पर तो पोस्ट होने पर इस वीडियो ने अब तक 522,500 हिट्स पा लिए हैं। एकता ने अपनी फिल्म के प्रोमो यू ट्यूब पर डालने की वजह पूझने पर कहा हमने एक बोरिंग प्रोमो सिनेमाहॉलों के लिए बनाया है जो कि बोल बच्चन देखने वाले देखेंगे। लेकिन मैं चाहती थी कि लोग इसका असली प्रोमो भी देखें। इसलिए अनसेंसर्ड विडियो ऑनलाइन चल रहा है। मैं फिल्म के रिलीज होने से पहले जितना हो सके उतना इस वीडियो को फैला देना चाहती हूं क्योंकि मैं कानून से लड़ नहीं सकती लेकिन कानून के इर्द गिर्द घूम तो सकती हूं।

मैं चाहती हूं कि लोग ये फैसला करें कि मेरी फिल्म के प्रोमो गंदे है या मजेदार। और ऑनलाइन इसका रिस्पांस भी काफी अच्छा मिल रहा है।

दूसरी तरफ पूजा भट्ट ने कहा "जिस्म 2 में छह गाने हैं। जिसमें से सिर्फ तीन को सेंसर बोर्ड ने क्लीन चिट दी है। हम सेंसर बोर्ड को सिर्फ वही तीन गाने देंगे जो कि परिवार के साथ बैठ के देखे जा सकें। बाकी तीन गाने व्यस्क लोग कभी भी ऑनलाइन देख सकते हैं।" पूजा ने यह भी कहा "ऐसा पहली बार हो रहा कि मेनस्ट्रीम फिल्म के निर्देशक अपनी फिल्म को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर टीवी से ज्यादा प्रमोट कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X