सिने कलाकारों की अपील..देश की तकदीर औऱ तस्वीर बदलो ..प्लीज वोट दो..
मात्र 4 रोज बाद लोकसभा चुनाव का दंगल शुरू हो जायेगा। हर राजनैतिक दल ने अपनी तरफ से पूरी ताकत झोंक दी है वोटरों को रिझाने की तो वहीं मीडिया तंत्र भी पूरी तरह से सक्रिय है लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए। कुछ फिल्मी सितारे चुनावी जंग के मैदान में है को कुछ स्टार्स चुनावी प्रचार का हिस्सा। लेकिन कुछ फिल्मी हस्तियों ने लोगों को वोट देने की अपील की है।
चुनाव को देश का सबसे बड़ा टैलेंट शो बताने वाले फिल्मी और टीवी सितारे जोर-शोर से देश की जनता से अपील कर रहे हैं कि प्लीज, प्लीज वोट कीजिये। अभी तक के चुनावों में लोगों के पास वोटर्स ही जाते थे लेकिन साल 2014 के इस लोकसभा चुनावों को लेकर आम से खास आदमी जागरूक दिख रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि इन सब के पीछे सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है आज लोग फेसबुक और ट्विटर पर लोकसभा चुनावों को लेकर डिबेट कर रहे हैं। अपनी पसंद और नापसंद जाहिर कर रहे हैं।
तो वहीं कुछ फिल्मी सितारों का उद्देश्य भारत की जनता को एहसास दिलाना है कि वो ही देश की तकदीर औऱ तस्वीर बदल सकते हैं। जनता का ही फैसला सर्वोपरी होता है। इसलिए देश में बदलाव लाना है तो खासकर देश के युवाओं, महिलाओ को आगे आना होगा औऱ निडर होकर अपने मत का प्रयोग करना होगा। जिसका असर लोगों पर फौरी तौर पर तो दिख रहा है लेकिन यह असर कितना ज्यादा है। यह तो 16 मई को पता चलेगा जिस दिन चुनावी नतीजे आयेंगे।
आईये एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जो लोगों को वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications











