नंबर वन आयटम ब्वाय बनना चाहता हूं : आमिर खान

By Priya Srivastava

Want to be number one item boy: Aamir Khan
परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब आयटम ब्वॉय बन गये हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अपनी प्रोडक्शन कंपनी की नयी फिल्म देल्ही बेली के लिए आयटम नंबर आइ हेट लव स्टोरी के बाद उनका कहना है कि अब बॉलीवुड पर आयटम ब्वॉयज का राज होगा। गाने की झलकियां दिखाते हुए लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अब आयटम गर्ल्स की जगह हमें ही ले लेना चाहिए।

मैं नंबर वन आयटम ब्वॉय बनना चाहता हूं। हालांकि इसमें अमितजी के आयटम नंबर से मुझे डर हैं। उन्होंने कहा है कि मैं सबसे पहले यह वीडियो सलमान खान को दिखाना चाहूंगा। उस पर उसकी प्रतिक्रिया लेना चाहता हूं। दबंग सलमान खान इस मामले में मुझसे बहुत आगे हैं। आमिर इन आयचम नंबर से 80 के दशक के रेट्रो लुक में आना चाहते हैं।

आमिर का कहना है कि मैं कहना चाहता हूं कि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। यह गाना 80 के दशक के डिस्को युग के प्रति मेरी श्रध्दा है। इस गाने में मेरा हेयर स्टाइल अमिताभ जी की तरह है और सीने पर दिख रहे बाल अनिल कपूर साहब की तरह हैं। गाने में मेरे डांस के स्टेप मिथुन दा और गोविंदा की तरह हैं। मेरे कपड़ों में सभी की स्टाइल का मिश्रण नजर आयेगी। इस गाने के लिए आमिर ने राखी सावंत सहित सभी आइटम गर्ल्स को फोन किया था। मगर किसी ने जवाब नहीं दिया इसलिए मैंने खुद आइटम ब्वॉय बन गया। वह पहली बार इस फिल्म में आयटम डांस करने जा रहा हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X