..................... Waluscha De Sousa On Salman Khan And Shahrukh Khan: I Have Learnt A Lot From Them | 'सलमान खान और शाहरुख खान दोनों से मैंने बहुत कुछ सीखा है, दोनों का व्यक्तित्व शानदार है'- वलूचा डिसूजा - Hindi Filmibeat

'सलमान खान और शाहरुख खान दोनों से मैंने बहुत कुछ सीखा है, दोनों का व्यक्तित्व शानदार है'- वलूचा डिसूजा

अभिनेत्री वलूचा डिसूजा साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म फैन में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं और अब वो सलमान खान स्टारर फिल्म अंतिम में एक खास गाने में नजर आ रही हैं। करियर के शुरुआत में ही शाहरुख और सलमान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि, 'दोनों बहुत प्रेरणादायक हैं और चीजों के प्रति दोनों का दृष्टिकोण अलग है।'

लॉकडाउन के दौरान वलूचा ने कुछ समय सलमान खान के फॉर्महाउस पर भी गुजारा था, जहां जैकलीन फर्नांडीज और कुछ अन्य कलाकारों के साथ उन्होंने दो- तीन वीडियो एल्बम रिलीज किये थे।

waluscha-de-sousa-on-salman-khan-and-shahrukh-khan

फिल्म अंतिम के गाने में वलूचा लावणी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। गाने की रिलीज के बाद फिल्मीबीट से बात करने के दौरान अभिनेत्री सलमान और शाहरुख की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "वे दोनों सुपर अद्भुत हैं। जाहिर है, आप बहुत मेहनत के साथ स्टारडम के उस मुकाम तक पहुंचते हैं, इसलिए हम सभी अभिनेताओं को इस बात से सीखना चाहिए कि यह वास्तव में सिर्फ कड़ी मेहनत है जो आपको उस मुकाम तक ले जाती है जहां आप हैं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "शाहरुख के साथ काम करने के बाद और यह देखने के बाद कि वह हर प्रोजेक्ट में कितना मेहनत डालते हैं, मैंने सीखा कि मुझे हमेशा अपना 100 प्रतिशत देना है और उस पल में रहना है, उसे जीना है। वहीं, सलमान खान की बात करें तो वो भी काफी मेहनती हैं। वो एक ऐसा व्यक्ति है जो खुद पर और अपने आसपास के लोगों पर विश्वास करते हैं। वह सिर्फ लोगों के लिए अच्छा करना जारी रखना चाहते हैं और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X