''शाहरूख खान के साथ रोमांस करना किसी सपने से कम नहीं....''
[बॉलीवुड न्यूज] मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' अपने पहले गाने के साथ ही सुर्खियों में है। फैंस के साथ साथ क्रिटिक ने भी इस गाने में शाहरूख की जोरदार तारीफ की है और उम्मीद जताई है कि पिछली कुछ फिल्मों से अलग शाहरूख एक बार फिर 'फैन' से दर्शकों को इंप्रैस करेंगे।
वहीं, शाहरूख खान के साथ रोमांस करना बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस का ख्वाब होता है। ऐसे में किसी न्यूकमर को यह चांस मिल जाए तो.. जी हां, फैन में शाहरूख खान के साथ हमें दिखेंगी वलूचा डिसूजा।
First LOOK: 'रईस' में ऐसी दिखेंगी बेगम माहिरा खान.. बेहद खूबसूरत!
जब वलूचा से शाहरूख खान के साथ फिल्म करने की बात पूछी गई तो उन्होंने सीधे सीधे कहा, शाहरूख खान के साथ रोमांस करना किसी सपने से कम नहीं.. मैं खुद को काफी खुशनसीब मानती हूं कि मुझे मेरी पहली फिल्म में ही किंग खान के साथ काम करने का मौका मिला।
बहरहाल, हमें पूरी उम्मीद है कि फैंस को शाहरूख- वलूचा की यह जोड़ी काफी पसंद आएगी। हालांकि फिल्म में दो- दो शाहरूख हैं, लेकिन कोई शक नहीं कि वलूचा अपने किरदार को दमदार तरीके से पेश करेंगी।
यहां देखते हैं शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

