'तारे जमीं पर' की डीवीडी अमेरिकी बाजार में
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की लोकप्रिय फिल्म 'तारे जमीं पर' की डीवीडी और सीडी अब अमेरिकी बाजारों में उतरेगी। यह काम फिल्म निर्माण कंपनी वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज होम इंटरटेनमेंट करेगी।
फिल्म 'तारे जमीं पर' एक आठ वर्षीय लड़के की कहानी है। फिल्म ने कई पुरस्कार जीते हैं। उत्तरी अमेरिकी बाजार में मंगलवार को डिज्नी इस फिल्म को उतारेगी।
स्थानीय दर्शकों को ध्यान में रखकर डिज्नी आमिर की इस फिल्म को अंग्रेजी ट्रेक में भी पेश करेगी। फिल्म के शीर्षक का भी अनुवाद किया गया है। अंग्रेजी में इसे 'लाइक स्टार्स ऑन अर्थ' के रूप में जाना जाएगा।
'लाइक स्टार्स ऑन अर्थ' 165 मिनट की फिल्म होगी। बाजार में डीवीडी/सीडी की कीमत 29.99 डॉलर और 35.99 कनाडाई डॉलर होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
aamir khan आमिर खान इंटरटेनमेंट डीवीडी तारे जमीं पर बॉलीवुड वॉल्ट डिज्नी bollywood disney studios home taare zameen par


Click it and Unblock the Notifications