भगवान गणेश की तस्वीर को चप्पल में प्रिंट करके बेंच रही थी कंपनी, तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल!

Ganesha Printed Slipper- वॉलमार्ट ने कुछ ऐसा कर डाला है कि वो सीधे तौर पर हिंदू समुदाय के गुस्से का सामना कर रहा है। ये कुछ ऐसा है जिसको देखकर किसी भी हिंदू का खून खौलेगा।
दरअसल वालमार्ट ने कुछ ऐसे आपत्तिजनक प्रोडक्ट्स मार्केट में उतारे हैं जिसको देखकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंच रही है। वालमार्ट ने गणेश जी की तस्वीर वाली चप्पल, पैंट और अंडरवियर तक बेंचनी शुरु की है।
ये अमेरिका में हो रहा है और कस्टमर्स लगातार इसको खरीद भी रहे हैं। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं बवाल मच गया। लोगों को कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वालमार्ट को ये प्रोडक्ट्स तुरंत हटाने चाहिए। इस वक्त ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर घूम रही हैं और कुछ लोगो ने पोस्ट करते हुए इसपर नाराजगी व्यक्त की है।
यूजर ने लिखा पोस्ट, साझा की तस्वीर
UnApologetic Hindu नाम के एक व्यक्ति ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वालमार्ट की हरकत को उजागर करते हुए उन्होने लिखा, ''अंडरवियर और कैजुअल वियर पर भगवान गणेश की तस्वीर हिंदुओं के लिए बेहद अपमानजनक है। देवता फैशन स्टेटमेंट नहीं है। उनका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। कृपया धार्मिक प्रतीकों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस प्रोडक्ट की सीरीज पर फिर से विचार करें।'' इसके बाद उनका पोस्ट वायरल हुआ और लोग सामने आ गए।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए। एक ने लिखा, ''क्रिसमस आ रहा है इसलिए मैं जीसस प्रिंटेड अंडरवियर और सैंडल पहनना चाहती हूं। उन्हें ऑनलाइन प्रदान करें। अपने दिमाग को सही रास्ते पर लाने के लिए ऐसा करेंगे।'' एक ने लिखा, ''क्या बकवास है! वॉलमार्ट ऐसा कैसे कर सकता है? उन्हें किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली चीजें बेचना बंद कर देना चाहिए।'' एक ने लिखा,'' @WalmartInc कृपया इसको तुरंत हटाइए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
Listen!! @Walmart, featuring Lord Ganesha on underwear and casual wear is deeply disrespectful to #Hindus. Deities are not fashion statements; they hold profound spiritual significance. Please reconsider this product line to show respect for religious symbols.… pic.twitter.com/tWDA3dkxj8
— UnApologetic Hindu (@KrishnKiKanya) December 6, 2024


Click it and Unblock the Notifications