कैट वॉक करना आसान नहीं: पंकज आडवाणी

मल्कानी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर पंकज और हरमन ने रैंप पर चलकर भरपूर आनंद लिया। शो के बाद पंकज ने कहा," रैंप पर चलने से एक अलग तरह का एहसास होता है। जब भी मैं रैंप पर चलता हूं, हर बार मुझे एक नया अनुभव मिलता है। खेल में जैसे आपको दोबारा मौका नहीं मिलता है, उसी तरह यहां भी एक बार कैटवाक कर लोगों को प्रभावित करना होता है।"
मल्कानी के तैयार किए गए कपड़ों पर हरमन ने कहा कि इनका संग्रह आकर्षक और आरामदायक है। हरमन ने कहा, "आप मुझे सामान्य सूट और जैकेट में देख रहे हैं, लेकिन यह बहुत आरामदायक है। मैं रैंप पर चमड़े की चप्पल पहनकर चल रहा था, जिससे ताजगी महसूस हो रही थी।"
कैट वॉक गोल्फ पंकज आडवाणी बॉलीवुड मुंबई रैंप हरमन बावेजा bollywood cat walk golf harman baweja mumbai pankaj advani ramp


Click it and Unblock the Notifications