वेक अप सिद: केवल उम्र का फासला
वेक अप सिद से निर्देशन की दुनियां में कदम रखने जा रहे अयान मुखर्जी का कहना है उनकी फिल्म ढलती उम्र की महिला के साथ एक युवक की डेट पर जाने की कहानी है न कि एक खूबसूरत लड़का और सामान्य लड़की की प्रेम कहानी है।
मुखर्जी गुस्से में कहते हैं, 'न तो मेरी ओर से और न ही करण (जौहर) की ओर से फिल्म की पब्लिसिटी करने के लिए ऐसा कहा गया है। मैं अपनी फिल्म की हीरोइन से मुलाकात करा सकता हूं, जो बहुत खूबसूरत तो नहीं दिखतीं लेकिन अत्यंत प्रभावशाली हैं।'
रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा के अभिनय वाली इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। दो अक्टूबर को ये फिल्म प्रदर्शित होगी।
'वेक अप सिड' ढलती उम्र की एक महिला के एक युवक से प्रेम की कहानी है।
'कोंकणा आएशा का किरदार निभा रही है जिसकी उम्र अपने पुरुष मित्र से ज्यादा जरूर है लेकिन ये अंतर 'समर ऑफ 42' जितना भी नहीं है। मैं इन्हीं दो कलाकारों के साथ काम करना चाहता था इसलिए मैंने ऐसी कहानी लिखी जिसमें प्रेमी और प्रेमिका के दरम्यां उम्र का फासला है।'


Click it and Unblock the Notifications











