अलग है 'वेक अप सिड': करन जौहर
लोकप्रिय फिल्मकार करन जौहर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'वेक अप सीड' का विषय अलग है और दर्शकों को यह पसंद आएगी।
करन ने कहा, "फिल्म में आप करन जौहर के पुराने स्टाइल को नहीं देख पाएंगे। इसमें ग्लैमर को दूर रखा गया है। दरअसल धर्मा प्रोडक्सन की यह एक अलग फिल्म होगी।"
धर्मा प्रोडक्सन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इन दिनों इस बैनर से कई नए निर्देशक जुड़ रहे हैं।
करन ने इससे पहले बॉलीवुड को 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी बेहतरीन फिल्में दी है। इन फिल्मों का निर्देशन करन ने खुद किया था।
फिल्म 'वेक अप सीड' में अभिनेता रनबीर कपूर और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।
More from Filmibeat
ayaan mukherjee अयान मुखर्जी करन जौहर कोंकणा सेन शर्मा रनबीर कपूर वेक अप सिड karan johar konkona sen sharma ranbir kapoor wake up sid


Click it and Unblock the Notifications











