WAKE UP ROHIT SHETTY: 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के इंतजार में बेताब अक्षय कुमार फैंस, कहा, 'जागो रोहित सर, जागो'
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज में महज 17 दिन रह गए हैं, लेकिन फिल्म का प्रमोशन शुरु नहीं किया गया है। ऐसे में अब अक्षय कुमार फैंस फिल्म को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं और प्रमोशन के लिए बैताब भी है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जबकि रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है, फैंस फिल्म के जोरदार प्रमोशन के इंतजार में हैं। लिहाजा ट्विटर पर अक्षय फैंस WAKE UP ROHIT SHETTY ट्रेंड कर रहे हैं।

बता दें, कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह.. यानि की सूर्यवंशी, सिंघम और सिंबा ने मिलकर एक प्रोमो रिलीज किया था, जहां वो दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस बुला रहे हैं।
लेकिन फैंस का कहना है कि सूर्यवंशी इतने बड़े स्तर की फिल्म है और इसका प्रमोशन भी बहुत जोर शोर से होना चाहिए, ताकि लोग थियेटर्स तक आएं। कोविड काल के बाद फिल्मों को लेकर स्थिति बहुत बदल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications