..................... वाजिद खान की पत्नी का आरोप- 'धर्म परिवर्तन ना करने पर पति ने दी थी तलाक की धमकी' | Wajid Khan's wife Kamalrukh revealed, Wajid had threatened to divorce her if she didn’t convert - Hindi Filmibeat

दिवंगत वाजिद खान की पत्नी का आरोप- 'धर्म परिवर्तन ना करने पर वाजिद ने तलाक की धमकी दी थी'

By Filmibeat Desk

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी कमलरुख ने कुछ दिनों पहले ही आरोप लगाया था कि उनके ससुराल वाले लंबे समय से उन पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बना रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि धर्म परिवर्तन ना करने पर वाजिद खान ने उन्हें तलाक की धमकी भी दी थी।

बता दें, इसी साल लंबी बीमारी के बाद 1 जून को वाजिद खान ने आखिरी सांसें ली थीं। जहां संगीतकार की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, अब वाजिद खान की पत्नी कमलरुख के खुलासों ने सभी को हैरान कर दिया है।

wajid khan

हालिया दिये इंटरव्यू में कमलरुख ने कहा, "2014 में वाजिद ने तलाक का केस फाइल किया था, जो हुआ नहीं। मैं अभी भी तलाकशुदा नहीं हूं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में वाजिद जो कुछ भी हुआ, उसके लिए अफसोस जताने लगे थे और उन्होंने मुझसे माफी भी मांगी थी।"

Recommended Video

Wajid की पत्नी के सपोर्ट में उतरीं Kangana,धर्म परिवर्तन मामले में PM मोदी से पूछा सवाल|FilmiBeat

उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से वह और वाजिद खान अलग रह रहे थे। कुछ दिनों पहले किये अपने पोस्ट में कमलरुख ने लिखा था- "मैं हर किसी धर्म का सम्मान करती हूं, लेकिन इस्लाम में परिवर्तित होने के मेरे प्रतिरोध ने मेरे और मेरे पति के बीच की दूरियों को काफी बढ़ा दिया था। यहां तक कि इतना मुश्किल हो गया था कि हमारे पति-पत्नी के रिश्ते खराब हो गए। मैं भावनात्मक रूप से टूट गई, लेकिन मैंने और मेरे बच्चों ने सब्र किया।"

कमलरुख ने आरोप लगाया है कि वाजिद की मौत के बाद भी उनके ससुरालवाले उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, "उनके परिवार की ओर से प्रताड़ना जारी है। मैं अपने अधिकारों और बच्चों की विरासत के लड़ रही हूं। यह सब मेरे इस्लाम न अपनाने के खिलाफ उनकी नफरत के कारण हो रहा है। नफरत की जड़ें इतनी गहरी हैं कि किसी प्रियजन की मौत भी उन्हें हिला नहीं सकती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X