वाजिद खान की मौत से सदमे में पत्नी, अब्बा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे बच्चे-PICS
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर सिंगर वाजिद खान का 1 जून को निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में भर्ती वाजिद खान का लंबे समय से किडनी का इलाज चल रहा था और हाल में ही वह कोरोना से संक्रमित हो गए। वाजिद खान का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में हुआ। यहां उनके जोड़ीदार साजिद खान और उनका परिवार नजर आया। वाजिद खान के अंतिम दर्शन में आदित्य पंचोली समेत कई सितारे पहुंचे।
वाजिद खान की अंतिम यात्रा में लॉकडाउन के चलते ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए। वाजिद की अंतिम यात्रा से पत्नी यास्मीन और दो बच्चों की तस्वीरें सामने आई। जहां यास्मीन मीडियाकर्मियों के सामने हाथ जोड़ती दिखीं। वहीं वाजिद खान के जोड़ीदार साजिद खान तस्वीरों में रोते नजर आए।
गौरतलब है कि वाजिद खान किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इस बीच कोरोना वायरस से वह संक्रमित हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रात हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











