पिता को याद कर जब वाजिद खान हो गए थे इमोशनल, वही पोस्ट हुआ वायरल-आंखे हो जाएंगी नम
सिंगर और कंपोजर वाजिद खान का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह लगातार बीमार थे और फिर हार्ट अटैक आने के चलते वाजिद खान की मौत हो गई। वाजिद खान इस बीच कोरोना वायरस से भी जूझ रहे थे। इस मुश्किल घड़ी में वाजिद खान की मां को भी कोरोना हो गया है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
वाजिद खान की निधन की खबर से फैंस से लेकर बॉलीवुड जगत सन्न पड़ गया। इतनी छोटी सी उम्र में उनका जाना हर किसी को हैरान कर गया। वहीं सोशल मीडिया पर वाजिद खान का इमोशनल नोट वायरल हो रहा है। ट्विटर पर पिता को याद करते हुए वाजिद खान ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक बार फिर आपसे मिलने की इतंजार है।
सोशल मीडिया पर वाजिद खान का ये ट्वीट लगातार वायरल हो रहा है। फैंस को ये ट्वीट इमोशनल कर रहा है। बता दें वाजिद खान के पिता इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह भी संगीत की दुनिया में बहुत बड़ी शख्सियत रह चुके हैं। वह तबला वादक थे और वाजिद को भी संगीत परिवार से ही विरासत में मिला।


Click it and Unblock the Notifications











