सलमान की एक और हीरोइन हुईं BOLD...हॉट पोस्टर्स की हो रही बारिश
हेट स्टोरी 2 और हेट स्टोरी 3 के बाद, विशाल पंड्या अपनी नई फिल्म वजह तुम हो ला रहे हैं। फिल्म के पोस्टर काफी बोल्ड हैं। फिल्म में सना खान, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिका में हैं।
कल रात बॉलीवुड में हॉट पोस्टर की बारिश हुई है। दरअसल, हेट स्टोरी सीरीज़ फेम विशाल पंड्या अपनी अगली फिल्म वजह तुम हो लेकर आ रहे हैं। फिल्म में सना खान, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
और फिल्म के तीन पोस्टर आ चुके हैं। तीनों में सना खान काफी हॉट और बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं। ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म में भी कुछ अलग नहीं होगा।

सना खान बिग बॉस से फेमस हुई थीं जिसके बाद वो सलमान खान की फिल्म जय हो में नज़र आई थीं। वैसे जिन्हें याद ना हो, सना खान ये तो बड़ा टोईंग है एड से फेमस हुई थीं। वहीं फिलहाल वो कॉमेडी नाइट्स बचाओ में नज़र आती हैं।
वजह तुम हो, 2 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर को सबके सामने होगा। अब ये कितना हॉट या कितना बोल्ड होगा ये तो वक्त ही बताएगा।
वैसे अगर आपको याद ना हो तो हेट स्टोरी 3 में सलमान खान की दो हीरोइनों ने अपनी इमेज तोड़ कर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी। डेज़ी शाह और ज़रीन खान। फिल्म भी उतनी ही हॉट थी।
[SHOCK: हेट स्टोरी 3 Vs प्रेम रतन धन पायो...इतना कुछ कॉमन]
हेट स्टोरी 3 फेम एक्ट्रेस जरीन खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'मैं सलमान खान के साथ भी सेक्स सीन कर सकती हूं.. लेकिन सलमान खान कर सकते हैं या नहीं, यह आप उनसे जाकर पूछें.. मुझे जो करना था, मैंने हेट स्टोरी 3 में भी कर लिया।'
हेट स्टोरी का ट्रेलर देखकर ही सबको झटका लगा था। दर्शक जरीन खान और डेजी शाह को देखकर हैरान रह गए थे। फिल्म में उन्होंने कुछ ज्यादा ही हॉट एंड बोल्ड सीन्स दिए हैं।
क्योंकि दोनों ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू सलमान खान के साथ किया था। ज़रीन खान ने वीर से और डेज़ी शाह ने जय हो से।
डेजी शाह ने कहा था कि ये फिल्म उन्होंने सलमान खान के कहने पर साइन की है। वहीं, जरीन खान का कहना था कि, मैं सलमान खान से ज्यादा जुड़ी हुई नहीं हूं।
हेट स्टोरी को लेकर मेरी उनसे एक बार भी बात नहीं हुई है। हम उनके शो पर फिल्म का प्रमोशन करने गए थे, जहां उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रेलर पसंद आया और मैं इसी बात से खुश हूं।
इतने सेक्स सीन से भरे इस गाने को सेंसर बोर्ड ने कैसे पास किया कैसे ये किसी की भी समझ के परे था। लेकिन ये सब ट्रेलर तक ही सीमित रह गया था।


Click it and Unblock the Notifications








