TRAILER: कुछ ज्यादा ही HOT है ये मर्डर मिस्ट्री.. 'वजह तुम हो'
विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'वजह तुम हो' का ट्रेलर देंखे यहां। फिल्म में सना खान, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी मुख्य किरदारों में हैं।
विशाल पांड्या के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वजह तुम हो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और ट्रेलर से ही साफ है कि पिछली फिल्म हेट स्टोरी 3 की तरह यह फिल्म भी कुछ ज्यादा ही हॉट होगी.. अब फिल्म मर्डर मिस्ट्री है या सेक्स मिस्ट्री, यह आप खुद ही समझ लें।

बहरहाल, फिल्म में सना खान, शरमन जोशी, रजनीश दुग्गल और गुरमीत चौधरी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। ट्रेलर में सेक्स सीन्स ठूंस ठूंस कर डाले गए हैं। खैर, सेंसर बोर्ड इस फिल्म के साथ क्या करने वाला है, यह तो निर्देशक भी समझते ही होंगे। फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications