वहीदा रहमान की अधूरी इच्छा!
अपने जमाने की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री वहीदा रहमान की एक इच्छा है जो अभी तक पूरी नही हो सकी है। वे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत से एक बार मिलने की ख्वाहिश रखती है लेकिन यह ख्वाहिश अभी तक पूरी नही हो पाई है।
हाल में वहीदा चेन्नई के एक चैरिटी शो में मुख्य मेहमान के बतौर आमंत्रित की गई थी। वहां रजनीकांत भी आने वाले थे लेकिन स्वास्थय संबंधी दिक्कतों के चलते उनका आना रद्द् हो गया। वहीदा को रजनीकांत से न मिल पाने का बेहद अफसोस है।
कहा जाता है कि वहीदा एक बार जापान गई थी। वहां उन्होने पाया कि रजनीकांत सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय सुपरस्टार है। बस तभी से उनकी इच्छा हुई कि इस सितारे से जरूर मिलना चाहिए। लेकिन अभी तक ऐसा सौभाग्य प्राप्त नही हो पाया है।
जब रजनीकांत को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही मुम्बई जाकर या फिर वहीदा को चेन्नई बुलाकर मुलाकात करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











