Waheeda Rehman: 85 वर्षीय वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवार्ड 2023, भारत का सर्वोच्च फिल्म सम्मान

waheeda-rehman-to-be-conferred-with-dadasaheb-phalke-award-india-highest-film-honour

Waheeda Rehman: दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस घोषणा की है। बता दें, दादा साहब फाल्के पुरस्कार देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान है और भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।

85 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्यासा, सीआईडी, गाइड, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद और त्रिशूल जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1955 में तेलुगु फिल्में 'रोजुलु मारायी' और 'जयसिम्हा' से की थी। इसके बाद साल 1956 में उन्होंने देव आनंद की फिल्म 'सीआईडी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

भारतीय सिनेमा में वहीदा रहमान का शानदार योगदान

अनुराग ठाकुर ने जानकारी शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वहीदा जी को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए समीक्षकों द्वारा सराहा गया है, उनमें से प्रमुख हैं, प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी और कई अन्य।"

उन्होंने आगे लिखा, "अपने 5 दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद खूबसूरती के साथ निभाया है, जिसके कारण उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है।"

अंत में उन्होंने लिखा- "ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और विनम्रतापूर्वक उनके समृद्ध काम के लिए अपना सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारे फिल्म इतिहास का हिस्सा है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X