Exclusive- वहीदा-हेमा चाहती हैं आज की हिरोइन बनना!
(सोनिका मिश्रा )वहीदा रहमान जो कि एक समय फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया करती थीं का कहना है कि आज कल जो रीमेक फिल्मों का दौर चल रहा है उसे देखकर उन्हें ये लगता है कि आजकल लोगों के पास नयी कहानियां और नये टॉपिक नहीं रह गये हैं इसलिए वो पुरानी हिट फिल्मों के रीमेक बनाकर सेफ गेम खेलना चाहते हैं। वहीदा रहमान का कहना है कि वो इस तरह की रीमेक फिल्मों और साथ ही किसी की जीवनी पर आधारित फिल्मों को पसंद नही करती हैं। क्योंकि इन सभी फिल्मों में कुछ नयापन नहीं होता ये सब कॉपी होती हैं। जहां तक बात है आज कल की हिरोइन प्रधान फिल्मों की तो वहीदा का कहना है कि वो भी आज की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं क्यो्कि आजकल एक्ट्रेसेस के पास करने के लिए बहुत कुछ होता है।
वहीदा रहमान ही नहीं बल्कि हेमा मालिनी तक ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान कहा कि जब भी वो आजकल की फिल्में देखती हैं और उनमें एक्ट्रेसेस को इतने बेहतरीन किरदार इतने मह्तवपूर्ण किरदार प्ले करते देखती हैं तो उन्हें लगता है कि काश वो भी आज की हिरोइन होतीं। वहीदा रहमान ने तो सीधे आजकल की रीमेक फिल्मों को निशाना बनाते हुए कहा कि ओरिजनल फिल्में कालजयी हुआ करती थीं वो अमर होती थी उनके किरदार अमर होते थे यदि कोई आज उन फिल्मों को दोबारा से बनाता है तो लोग उनकी तुलना ओरिजनल फिल्मों से करने लगते हैं ये सही नहीं है।
वहीदा रहमान ने रीमेक फिल्मों पर ये टिप्पणी इसलिए की क्योंकि आजकल ये खबर चर्चा में है कि फिल्मकार गुरुदत्त और किशोर कुमार जी के जीवन पर आधारित फिल्में बनाई जाएंगी। इसपर वहीदा जी ने कहा कि ये दोनों कलाकारों ने अपने जीवन में की उतार चढ़ाव देखे है इनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे दुखद सच हैं जो कि कोई नहीं जानता अगर फिल्में बनेंगी तो वो सच भी सामने आएंगे जो कि सही नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications











