'अंधेरों से निकल' जीना सिखा वहीदा ने

उन्होंने कहा कि आज भी लोग उनके फिल्मों के गाने गुनगुनाना पसंद करते हैं। उन्होंने गुरुदत्त से लेकर अमिताभ बच्चन तक हर बड़े कलाकार के साथ काम किया। वहीदा को फिल्म जगत की सबसे हसीन एक्ट्रेसों में शामिल किया जाता है।
प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम, गाइड, सीआईडी, चौदहवीं का चांद आदि कई हिट फिल्में देने वाली वहीदा का जन्म 14 मई, 1936 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में हुआ वह डॉक्टर बनना चाहकी थी, लेकिन फिर तकदीर उन्हें फिल्मों की जगमगाती दुनिया में ले आई। भरतनाट्यम में पारंगत वहीदा रहमान के फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल और तेलुगू फिल्मों से हुई।
इसके बाद गुरुदत्त ने वहीदा के साथ कई फिल्में की जिनमें प्यासा सबसे चर्चित फिल्म रही है। फिल्म प्यासा से ही गुरु दत्त और वहीदा रहमान का विफल प्रेम की शुरूआत हुई। गुरुदत्त एवं वहीदा रहमान अभिनीत फिल्म कागज के फूल उनकी असफल प्रेम की ही कहानी थी।
कुछ समय बाद गुरुदत्त और वहीदा अलग हो गए। 10 अक्टूबर, 1964 को गुरुदत्त ने कथित रुप से आत्महत्या कर ली जिसके बाद से वहीदा अकेली हो गई, लेकिन फिर भी उन्होंने कैरियर से मुंह नहीं मोड़ा और 1965 में गाइड के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
साल 1974 में एक्टर कमलजीत ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा जिसे वहीदा रहामान ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और शादी के बंधन में बंध गई। साल 2000 में जब उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई। वहीदा ने एकबार फिर से अपनी इच्छाशक्ति के साथ वह दुबारा फिल्मों की ओर मुड़ी फिर उन्होंने वाटर, रंग दे बसंती और दिल्ली 6 जैसी फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications