वार ने तोड़ा चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड, भारत विरोधी फिल्म पाकिस्तान में हिट!

वार फिल्म पाकिस्तान में बकरीद के मौके पर रिलीज हुई थी और इस रविवार तक इस फिल्म ने कुल 6 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये था। वार फिल्म पाकिस्तान में एक जिंदा बम धमाके पर आधारित है। फिल्म में इस बम धमाके के पीछे एक इंडियन लेडी एजेंट को दिखाया गया है। फर्स्ट डे ही वार फिल्म ने पाकिस्तान में कुल 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और अभी भी फिल्म को देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ जमा हो रही है। इससे पहले ईद के मौके पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया था लेकिन वार ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
वार फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद और स्वात शहरों में हुई है। फिल्म में एक जिंदा बम धमाके को दिखाया गया है। वार फिल्म में रियल के लड़ाकू जहाज, हेलीकॉप्टर और वॉर की लेटेस्ट टेकनीक्स दिखाई गयी हैं। इस फिल्म की सफलता को देखकर इंडियन्स को ये पता चल जाना चाहिए कि क्यों अक्सर पाकिस्तान की खूफिया एंजेंसियों को लेकर बनाई गयी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज होने से रोक दी जाती हैं क्योंकि वहां की ऑडियंस को फिल्म में भी हर एक झगड़े के पीछे इंडियन्स का हाथ चाहिए। ना कि पाकिस्तानियों का।


Click it and Unblock the Notifications